उत्तराखंड…सोशल मीडिया पर महिला की छवि धूमिल करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर एक महिला के चरित्र पर लांछन लगाने और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के आरोप में कपकोट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

पुलिस को दी गई शिकायत में कपकोट थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मानिखेत निवासी जगदीश गोस्वामी सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो प्रसारित कर रहा है, जिनमें उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। महिला का कहना है कि वीडियो में उनका नाम एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ जोड़कर उनकी छवि खराब करने और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और पोस्ट प्रसारित कर चुका है।

कपकोट थानाध्यक्ष पी.एस. नगरकोटी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ महिला का अपमान करने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119