उत्तराखंड…सेवानिवृत्ति से 28 दिन पहले जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कौसानी स्टेट निवासी तथा डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में तैनात सैनिक महेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात महेंद्र सिंह के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद सरयू-गोमती संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से पहुंची सिग्नल कोर की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

महेंद्र सिंह देहरादून स्थित डीएससी में तैनात थे और हाल ही में अवकाश पर अपने पैतृक घर आए थे। उन्हें दो दिन बाद ड्यूटी पर वापस लौटना था। उनकी सेवानिवृत्ति में मात्र 28 दिन शेष थे और 30 अगस्त को वह सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। इस असामयिक घटना से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119