उत्तराखंड…16 से 23 सितंबर तक सजेगा मां नंदादेवी मेला -भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू, नई मेला संचालन समिति का गठन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। मां नंदादेवी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेले-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई मेला संचालन समिति का गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मां नंदादेवी मेला 16 से 23 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

बैठक में मेले को भव्य, सुव्यवस्थित और कुमाऊं की सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। तय किया गया कि मेले में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक संध्याएं, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, पारंपरिक झांकियां तथा बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मटेना-जिनखोला मोटरमार्ग पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल

वक्ताओं ने कहा कि मां नंदादेवी मेला कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं का प्रतीक है। इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम जनता के सहयोग से व्यापक तैयारियां की जाएंगी।

बैठक में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्थानीय लोक संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प और कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को मेले में विशेष स्थान देने पर भी सहमति बनी, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से परिचित हो सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक

आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन कर उन्हें समयबद्ध जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

नई मेला संचालन समिति में तारा चंद्र जोशी को मुख्य मेला संयोजक, अर्जुन बिष्ट को मुख्य सांस्कृतिक संयोजक, मनोज वर्मा को अध्यक्ष तथा मनोज सनवाल को सचिव बनाया गया। संरक्षक मंडल में सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा को शामिल किया गया। वहीं मुख्य सलाहकार के रूप में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी सहित कई वरिष्ठ जनों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विभिन्न उपसमितियों के संयोजक, सह-संयोजक, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी भी मनोनीत किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक

बैठक में अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य संयोजक तारा चंद्र जोशी, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी राजीव कर्नाटक, कपिल मल्होत्रा, वेद प्रकाश विनवाल सहित समिति के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119