उत्तराखंड…उफनते गदेरे में बही महिला, घास लेने जाते समय दर्दनाक हादसा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। तहसील क्षेत्र में घास लेने गई एक महिला की उफनते गदेरे में बहने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन, बचाव दल और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान चलाया, जिसके बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

जानकारी के अनुसार तिमली कोटी निवासी विनीता देवी (38) घास लेने के लिए जंगल जा रही थीं। इस दौरान उफनते तिमली स्वाडा गदेरे को पार करते समय उनका पैर फिसल गया और तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कराया। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद महिला का शव गदेरे से बरामद कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने महिला का शव मिलने की पुष्टि की है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119