उत्तराखंड…रिश्तेदार बनकर फेसबुक पर ठगी -युवक से 1.26 लाख रुपये ऐंठे

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। चकराता क्षेत्र के ग्राम हरटाड़-सन्ताड़ निवासी एक व्यक्ति से फेसबुक पर रिश्तेदार बनकर साइबर ठगों ने 1.26 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को अनिल चौहान पुत्र रतन सिंह को फेसबुक पर ‘राजेन्द्र’ नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। प्रोफाइल पर उनके रिश्तेदार की फोटो लगी होने के कारण उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर लेकर पासबुक की फोटो मंगवाई और अमेरिकी बैंक से 6.15 लाख रुपये भेजे जाने की कथित ट्रांजैक्शन स्लिप भेज दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने खुद को आरबीआई मुंबई का अधिकारी बताते हुए फोन किया और कहा कि 24 घंटे के भीतर राशि खाते में पहुंच जाएगी। इसके बाद कथित रिश्तेदार ने वीजा समाप्त होने और एजेंसी द्वारा रोके जाने का बहाना बनाकर दूसरे नंबर पर संपर्क करने को कहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने वीजा बनवाने के नाम पर 94 हजार रुपये, वर्क परमिट के लिए 11,500 रुपये और ग्रीन कार्ड के लिए 16 हजार रुपये समेत कुल 1.26 लाख रुपये विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों और बैंक जमा के जरिए ठग लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार

जब आरोपियों ने और धनराशि की मांग की तो अनिल चौहान को संदेह हुआ। उन्होंने अपने वास्तविक रिश्तेदार से संपर्क किया, जिससे पता चला कि उन्होंने कोई पैसे नहीं मांगे थे। इसके बाद पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119