अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राफिक एरा भीमताल में योग का संदेश -कुलपति प्रो. नरपिंदर सिंह ने किया नेतृत्व
भीमताल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में योग, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य और सकारात्मक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया।

इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी (जीईयू), देहरादून के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरपिंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के निदेशक भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रो. (डॉ.) नरपिंदर सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक विकास और जीवन में संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से योग को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण संभव है।
विश्वविद्यालय की स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया। योग प्रशिक्षक श्रीमती कौशल्या भट्ट एवं सुश्री निशा भट्ट ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया और विभिन्न आसनों के स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने एकाग्रता, सकारात्मकता और आत्मिक शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सुखद जीवन की ओर निरंतर बढ़ने का मार्ग है। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, सामूहिक उत्साह और योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रेम में उलझा दुबई रिटर्न युवक मौत को गले लगा गया -30 जून को जाना था मॉरिशस
उत्तराखंड…वर्क वीजा का झांसा, टूरिस्ट वीजा थमाया! युवक से 3.15 लाख की ठगी -कोर्ट के आदेश पर तीन पर मुकदमा