उत्तराखंड…फर्जी डॉक्टर का खेल बेनकाब : 12वीं पास युवक बेच रहा था संदिग्ध दवाएं, छापे में खुलासा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

डॉक्टर बनकर कथित रूप से मिलावटी और नकली दवाएं बेचने वाले एक युवक को प्रशासनिक टीम ने छापेमारी के दौरान पकड़ लिया। मौके से बरामद दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार एसडीएम ऋचा सिंह को शिकायत मिली थी कि दिनेशपुर के वार्ड संख्या नौ में एक बाहरी व्यक्ति खुद को चिकित्सक बताकर लोगों को आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर संदिग्ध दवाएं दे रहा है। शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को एसडीएम ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आलोक कुमार, औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला और पुलिस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

कार्रवाई के दौरान एक युवक, जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का निवासी बताया गया है, लोगों को दवाएं देता मिला। जांच में मौके से एलोपैथिक दवाओं के साथ आयुर्वेदिक पाउडर के पैकेट भी बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित के पास किसी प्रकार की चिकित्सकीय डिग्री नहीं है और वह केवल 12वीं पास है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला ने बताया कि बरामद दवाओं के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यदि दवाओं में मिलावट या अनियमितता की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119