संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने मांगा विशेष आपदा राहत पैकेज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली/हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही प्राकृतिक आपदाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के लिए विशेष आर्थिक सहायता एवं आपदा राहत पैकेज उपलब्ध कराने की मांग की।

लोकसभा में अपने वक्तव्य के दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड का पर्वतीय भूभाग हर वर्ष भारी वर्षा, बादल फटने, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण अब मार्च और अप्रैल से ही असामान्य बारिश और बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आने लगी हैं, जबकि मानसून के दौरान इनकी तीव्रता और बढ़ जाती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

उन्होंने सदन को बताया कि इन आपदाओं के कारण सड़कें, पुल, खेत-खलिहान, तैयार फसलें तथा अन्य सार्वजनिक और निजी संपत्तियां बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त होती हैं। इससे आम लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और राज्य सरकार के विकास कार्य भी प्रभावित होकर धीमी गति से आगे बढ़ते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और हर वर्ष होने वाली आपदाओं को देखते हुए राज्य सरकार को विशेष राहत एवं पुनर्निर्माण पैकेज प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्यों में तेजी आएगी, आधारभूत ढांचे का पुनर्निर्माण होगा और प्रभावित लोगों को समय पर राहत मिल सकेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119