उत्तराखंड…नीम लगाएंगे तो बढ़ेगी किसानों की कमाई, पर्यावरण भी होगा मजबूत : इफको का बड़ा अभियान

खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग (नैनीताल)। भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) हल्द्वानी ने जनपद नैनीताल में चल रहे नीम वृक्षारोपण अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड कोटाबाग के राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय नोदा में नीम पौधरोपण और निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक नीम लगाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर इफको हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारी दीपक आर्या ने कहा कि नीम प्रकृति का अमूल्य उपहार है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत एवं जैविक कृषि का मजबूत आधार भी है। उन्होंने बताया कि नीम जैव विविधता के संरक्षण, भूमि की उर्वरता बनाए रखने, रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने और किसानों की खेती की लागत घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

उन्होंने कहा कि नीम के बीजों में पाया जाने वाला अज़ादिरैक्टिन प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में कार्य करता है, जिससे फसलों को हानिकारक कीटों से सुरक्षित रखा जा सकता है। नीम आधारित जैविक खेती अपनाने से मिट्टी, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के साथ टिकाऊ कृषि को भी बढ़ावा मिलता है।

दीपक आर्या ने बताया कि इफको हर वर्ष देशभर में निःशुल्क नीम पौधों का वितरण कर किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का जनआंदोलन है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

उन्होंने जानकारी दी कि कृषि में उपयोग होने वाले नीम लेपित यूरिया के निर्माण के लिए नीम तेल की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए इफको, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई), देहरादून के सहयोग से उन्नत नीम प्रजातियों पर अनुसंधान भी कर रहा है, ताकि कम समय में अधिक निंबोली उत्पादन वाली किस्में विकसित की जा सकें।

उन्होंने किसानों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इफको किसानों से नीम बीज (निंबोली) ₹15 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदता है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलता है और भविष्य में नीम आधारित उत्पादों के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को निःशुल्क नीम के पौधे वितरित किए और प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। अंत में विद्यालय परिसर में सामूहिक पौधरोपण किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-संतुलित समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119