UK…प्रेम प्रसंग बना खूनी अंजाम –डीजे विवाद के बाद युवती की गला दबाकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने युवती की हत्या के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग, पारिवारिक समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद और ब्लैकमेल की आशंका हत्या की वजह बनी। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई को ग्राम अलीपुर निवासी मोमिन पुत्र हमीद ने बहादराबाद कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी शहनुमा की हत्या गांव के ही नावेद पुत्र रियासत और उसके परिजनों ने कर दी है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के आधार पर सोमवार को भगवानपुर क्षेत्र के चंदनपुर गांव से मुख्य आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसका शहनुमा से प्रेम संबंध था। एक पारिवारिक शादी में डीजे पर डांस को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। आरोपी का आरोप है कि इसके बाद युवती उसे विभिन्न मामलों में फंसाने, उसकी मां और बहन के बारे में अभद्र टिप्पणी करने तथा कोर्ट में रिश्ता तुड़वाने का बयान देने की धमकी दे रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को ब्लैकमेल होता महसूस करने के बाद हत्या की साजिश रची। वह युवती को कलियर ले गया, जहां दोनों एक होटल में रुके। अगले दिन तड़के उसने कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव गंगनहर में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119