बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से रात साढ़े 10 बजे तक रामपुर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद
हल्द्वानी। रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित टांडा जंगल में रेलवे फाटक के पास मरम्मत का काम होना है। इसलिए बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से रात साढ़े 10 बजे तक रामपुर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी।
एसपी यातायात हरबंस सिंह ने बताया कि हल्द्वानी से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर की ओर जाने वाले दोपहिया, चौपहिया समेत सभी वाहन सिंधी चौराहे से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए लालकुआं से किच्छा नगला बाईपास होकर जाएंगे। इसी तरह सुशीला तिवारी चिकित्सालय की ओर से रामपुर रोड होकर रुद्रपुर जाने वाले सभी वाहन टीपी नगर, शीतल होटल, गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर लालकुआं से किच्छा नगला बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार