नशे में धुत युवती का बीच सड़क हंगामा, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में नशे में धुत एक युवती द्वारा बीच सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि युवती अपने कुछ साथियों के साथ कार में बैठकर शराब पी रही थी। अत्यधिक नशे की हालत में वह अचानक कार से उतरी और बीच सड़क पर हंगामा करने लगी। इस दौरान वह गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिसकर्मियों से भी उलझती दिखी। काफी देर तक समझाने के बावजूद जब हालात सामान्य नहीं हुए तो उसके साथी मौके पर पहुंचे और युवती को स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गए।
वीडियो आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


इस संबंध में सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले के तथ्यों की पुष्टि में जुटी हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119