अल्मोड़ा में विजिलेंस का ट्रैप : लमगड़ा ब्लॉक का लेखाकार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार हरीश बिष्ट को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


जानकारी के अनुसार आरोपी लेखाकार द्वारा एक शिकायतकर्ता से लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन चलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


बुधवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को तय रकम दी, उसी दौरान पहले से घात लगाए विजिलेंस हल्द्वानी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


विजिलेंस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119