उत्तराखंड…हल्दूचौड़ में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा -54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
16 जून 2026 को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, गश्त और अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर थी। इस दौरान सागर स्टोन क्रशर, देवरामपुर हल्दूचौड़ क्षेत्र से राजेश सिंह दानू उर्फ मामला (30 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं को 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 88/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी (चौकी प्रभारी हल्दूचौड़), कांस्टेबल कुबेर सिंह और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार
uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा