“मतदाता सूची अपडेट का अभियान तेज : विष्णुपुरी में SIR शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों ने भरे फॉर्म”

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वार्ड संख्या 19 रामपुर रोड स्थित गली नंबर 10, विष्णुपुरी दुर्गा मंदिर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता जागरूकता एवं फॉर्म अपडेट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपने SIR फॉर्म जमा किए और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त की।


समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि वर्ष 2003 से 2025 तक की मतदाता सूची की मैपिंग के बाद पात्र मतदाताओं के SIR फॉर्म भरवाकर अपडेट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक SIR फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्द से जल्द फॉर्म भरकर जमा करें ताकि भविष्य में मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाएं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


पूर्व पार्षद प्रत्याशी एवं समाजसेवी अंजलि वर्मा ने बताया कि गणना प्रपत्र (SIR फॉर्म) में आधार कार्ड की जानकारी और फोटो के साथ आवेदन जमा किए जा रहे हैं। जिन मतदाताओं के नाम सूची में छूट गए हैं या जिन्हें फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही मृत मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाने की प्रक्रिया की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों में कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे, इसके लिए क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और गणना प्रपत्र भरवाकर जमा किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


इस अवसर पर समाजसेवी विशाल वर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा, बीएलओ संगीता सिंह, बीएलओ राधा गोस्वामी, बीएलओ मंशा बोरा सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119