उत्तराखंड…शादी का झांसा, परिवार से कराया दूर… इंकार पर खाया जहर! बेटी ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। नगर की बंगाली कॉलोनी में एक महिला द्वारा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पुत्री ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली किच्छा में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-2, बंगाली कॉलोनी सुभाष नगर निवासी महक मंडल पुत्री राजू मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां इति मंडल का पिछले लगभग दो वर्षों से क्षेत्र के ही एक युवक से फोन पर संपर्क था। आरोप है कि युवक ने विवाह का वादा कर महिला का विश्वास जीता और उसे अपने प्रभाव में ले लिया। इसके चलते महिला अपने पति व परिवार से दूर हो गई और परिजनों से बातचीत भी बंद कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

तहरीर के अनुसार 14 जून 2026 की शाम करीब पांच से छह बजे के बीच इति मंडल ने अपने पति को फोन कर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है और अब वह जीवित नहीं बचेगी। उस समय पति दिल्ली में थे। सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी पुत्री महक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

महक मंडल का आरोप है कि आत्महत्या से पहले उसकी मां ने वीडियो कॉल के माध्यम से युवक से बात की थी और कहा था कि उसने उसके लिए अपना घर-परिवार तक छोड़ दिया, लेकिन अब वह शादी से इंकार कर रहा है। आरोप यह भी है कि युवक ने महक मंडल के सामने भी अनुचित प्रस्ताव रखते हुए कहा कि वह अपनी मां की जगह उससे विवाह कर ले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा

पीड़िता ने मामले में युवक तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और सभी आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119