उत्तराखंड…पहाड़ों पर मौसम का वार, गर्जन-तूफान का अलर्ट जारी -ऊंची चोटियों पर फिर होगी बर्फबारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश के साथ मौसम खराब रह सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


मौसम विभाग ने बताया कि 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। मौसम के इस बदलाव से जहां जनजीवन प्रभावित हो सकता है, वहीं भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेशभर में बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड पर हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119