उत्तराखंड…मोबाइल पर बजती रहीं मैसेज की घंटियां -खाते से उड़ गए 2.28 लाख रुपये, देखते ही देखते खाली हो गई जमा-पूंजी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते पर ऐसा हाथ साफ किया कि कुछ ही मिनटों में उसकी मेहनत की कमाई गायब हो गई। मोबाइल पर लगातार बैंक लेनदेन के संदेश आते रहे और जब तक युवक को ठगी का एहसास हुआ, खाते में महज 1600 रुपये ही बचे थे।

जागेश्वर निवासी एवं वर्तमान में दोनहरिया क्षेत्र में रहने वाले नवीन भट्ट ने बताया कि 29 मई की रात भोजन के बाद वह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक के बाद एक बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। शुरुआत में उन्होंने इन्हें सामान्य अलर्ट समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन रकम कटने के लगातार संदेशों ने उन्हें चौंका दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर

खाते की जांच करने पर पता चला कि साइबर अपराधियों ने कुल 2 लाख 28 हजार 500 रुपये निकाल लिए हैं। नवीन के अनुसार उन्हें तत्काल साइबर शिकायत प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी, इसलिए उसी समय शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। अगले दिन उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

उधर साइबर सेल प्रभारी मीनू गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित को सोमवार को साइबर सेल बुलाया गया है। बैंकिंग रिकॉर्ड और शिकायत की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित ने पुलिस से ठगी गई पूरी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत

सवाल यह है कि आखिर साइबर ठग कब तक लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालते रहेंगे और लोग जागरूकता के अभाव में शिकार बनते रहेंगे?

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119