भाजपा ने जो वायदे किए उन्हें किया पूरा-
पहाड़ के विकास के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोर कसर-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 6 दिसंबर : भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने सम्बोधन में बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा गया कि हमने वर्ष 2017 के चुनाव में जो डबल इंजन माँगा था। डबल इंजन माँगने के बाद भारत सरकार ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मैं जिस बात को बोलता हूँ उसको करता भी हूँ। उसके प्रमाण उन्होंने कल हजारों की संख्या में परेड ग्राउण्ड में जो जनसैलाब उमड़ा था उनके बीच इस बात को बोला।
इन 5 वर्षों में उत्तराखण्ड को विकास की दृष्टि एक लाख करोड़ रूपये की योजनाएं भारत सरकार द्वारा स्वीकृत की हैं। उन्होंने मूल रूप से यह फोकस किया कि पहाड़ की पानी, पहाड़ की जवानी, पहाड़ का विकास किस तेजी के साथ इन 5 वर्षों में उत्तराखण्ड में भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार दोनों के सहयोग से बहुत निरन्तरता से और तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि आज सिर्फ रोड इन्फक्ट्रक्चर में अगर हम चारधाम प्रोजेक्ट की बात करें लगभग 12 हजार करोड़ रूपये चारधाम प्रोजेक्ट में मेरी सरकार ने इस प्रदेश को दिया जो चारधाम को जोडऩे के लिए एक बहुत सुन्दर सड़क का निर्माण हुआ है और कल उन्होंने उसके दो तीन जोन कोडीनाला और जोशीमठ से लामबगड़ का उद्घाटन भी किया और उन्होंने बतलाया कि पिछली सरकारों के लिए जो एक दिवास्वप्न था कि पहाड़ में रेल कैसे चलेगी, 42 हजार करोड़ के ऋषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक रेल मार्ग को मंजूरी दी इसमें लगभग 8 हजार करोड़ के टैण्डर पड़े हैं और जिसमें काम शुरू हो रहा है।
वर्ष 2024 तक कर्णप्रयाग तक जाना है। कल एक सौभाग्य का दिन उत्तराखण्डवासियों के लिए था कि दिल्ली से देहरादून की दूरी को कम करने के एक नये कारीडोर का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया। यह देश का पहला कारीडोर होगा जो जीवजन्तु की रक्षा भी करेगा और देश के नागरिकों को आवागमन की सुविधा भी देगा। इससे दिल्ली से देहरादून की दूरी लगभग आधी रह जायेगी और देहरादून से दिल्ली ढाई घण्टे में पहुँच पाना सम्भव होगा। रौतेला ने कहा कि देहरादन की प्रधानमंत्री मोदी की रैली में उमड़े जनसैलाब से कांग्रेस और आप पार्टी हतप्रभ रह गई है और उसके नेता अनर्गल बयानबाजी पर उतर आये हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार