पत्नी ससुराल से जेवर और पति के शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर फरार
हल्द्वानी। पत्नी के जब नाजायज रिश्ते का खुलासा हुआ तो पत्नी ससुराल से जेवर और पति के शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर फरार हो गई। अवसाद में पति ने जान देने की कोशिश की और इधर मायके पहुंची पत्नी ने पति व सुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।
मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित युवक ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा की एक कंपनी में काम करता था। आरोप है कि उसकी पत्नी ने वहीं काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध बना लिए। पति को इसका पता, लेकिन वह चुप रहा। हालांकि इस घटना से वह अवसाद में आ गया। उसने जान देने की कोशिश, लेकिन बहन ने समझा लिया। पीड़ित की बहन ने आरोपी महिला (भाभी) से बात कर उसे भी समझाना चाहा, लेकिन वह मायके चली गई। जाने से पहले वह अपनी साथ आभूषण और पति के शैक्षिक प्रमाणपत्र भी ले गई।
जिसके बाद उसने पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़ित युवक का कहना है कि इससे वह और परेशान हो गया। 6 जुलाई को उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और टॉयलेट क्लीनर पीकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद इस मामले में पीड़ित ने मुखानी थाने को पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। इधर मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है और जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार