जंगली सुअर का हमला: 13 वर्षीय किशोर घायल, गांव में दहशत -वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट तहसील के ग्राम मल्लादेश (फरसाली) में शुक्रवार सुबह जंगली सुअर के हमले में 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली सुअरों के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताते हुए वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मल्लादेश निवासी आनंद गिरि (13) पुत्र देवेंद्र गिरी शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर के आंगन में था। इसी दौरान अचानक एक जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में सुअर ने अपने नुकीले दांत किशोर के पैरों में गाड़ दिए, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


किशोर की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह सुअर को भगाया। इसके बाद परिजन घायल किशोर को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गए, जहां डॉ. प्रतीक ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया भी अस्पताल पहुंचे और घायल किशोर का हालचाल जाना। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने के साथ ही क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


उधर ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली सुअरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों को नुकसान पहुंचाने के साथ अब वे आबादी वाले इलाकों में भी लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


इस संबंध में वन विभाग के फॉरेस्टर प्रताप सिंह ऐठानी ने बताया कि विभागीय टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल बालक का हालचाल जाना है और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। मुआवजे के लिए आवेदन प्राप्त हो चुका है, जिस पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119