मतदान करने जा रही एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला- घायल

खबर शेयर करें 👉

भिकियासैंण/अल्मोड़ा। तहसील मिकियासैंण में सोमवार को मतदान करने जा रही एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। सूअर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल के साथ जा रही महिलाओं ने भागकर जान बचाई। घायल महिला का राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार


भिकियासैंण तहसील के ग्रामसभा कोट चौनलिया निवासी 56 वर्षीय गंगा चौधरी पत्नी कुंदन चौधरी सोमवार को मतदान करने गांव से करीब दो किमी दूर बने जीनापानी बूथ जा रही थी। उनके साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल

महिलाएं जब जंगल के रास्ते से होकर गुजर रहीं थी तो एक जंगली सूअर उन पर झपट पड़ा। सूअर ने गंगा चौधरी के पैर को बुरी तरह नोच डाला। इससे चीख-पुकार मच गई। साथ की महिलाओं ने भागकर जान बचाई। उनके शोर मचाने पर सूअर भाग गया। महिलाओं की सूचना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच लहूलुहान गंगा देवी को पीएचसी भतरौंजखान पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय चिकित्सालय रानीखेत रिफर कर दिया। रानीखेत अस्पताल में गंगा देवी का उपचार चल रहा है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119