701वीं महिला दुग्ध समिति के गठन से पर्वतीय क्षेत्र में सहकारिता को नई उड़ान

खबर शेयर करें 👉


विश्व दुग्ध दिवस पर किसानों को मिला सम्मान, बोनस और स्वस्थ दुग्ध उत्पादन किट
लालकुआं। विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा पर्वतीय क्षेत्र की कुमियाखाल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।


इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वस्थ दुग्ध उत्पादन किट वितरित की गईं तथा बोनस देकर उनका सम्मान किया गया। वक्ताओं ने दुग्ध उत्पादन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध सहकारिता आंदोलन ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिक सशक्तता का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने और सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि पर्वतीय क्षेत्र की 701वीं भांकर दुग्ध उत्पादक सहकारी महिला समिति का शुभारंभ रहा। मुकेश बोरा ने फीता काटकर नई समिति का उद्घाटन किया। समिति के गठन पर ग्राम प्रधान नवीन चंद्र आर्या, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


नवगठित समिति की अध्यक्ष मुन्नी देवी तथा सचिव कुमारी खुशबू को जिम्मेदारी सौंपते हुए वक्ताओं ने विश्वास जताया कि समिति स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने और सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता खीमा शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश चंद्र पड़लिया, जिला पंचायत प्रतिनिधि कमलेश भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश आर्या, संचालक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पड़ियार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


समिति अध्यक्ष भुवनी देवी एवं सचिव ईश्वरी दत्त पड़लिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अधिकारियों, दुग्ध उत्पादकों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।


इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी हरीश आर्या, यातायात प्रभारी पूरन मिश्रा, सहायक प्रबंधक मीना रौतेला, मार्ग प्रभारी नीमा शाह, रेखा आर्या, सुपरवाइजर तारादत्त बुधलाकोटी, क्षेत्र परिवेक्षक संतोष कुमार सहित दुग्ध संघ के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119