बार अध्यक्ष बने रेफरी- कैरम कोर्ट पर छिड़ी नॉकआउट की जंग, — प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी अधिवक्ता की स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता अब रोमांचक दौर में पहुंच गई है। प्रतियोगिता के छठे दिन प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। खास बात यह रही कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने स्वयं रेफरी की भूमिका निभाते हुए मुकाबलों का संचालन किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि सिंगल्स वर्ग में मनीष कांडपाल, हंसराज सिजवाली और चंद्रप्रकाश ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं डबल्स वर्ग में राकेश सुयाल-संजय सुयाल तथा डी.एस. दानू-हंसराज सिजवाली की जोड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित

प्रतियोगिता के अंतिम चरण की ओर बढ़ने के साथ मुकाबलों में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। खिलाड़ियों के शानदार शॉट्स और रणनीतिक खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबले देखने के लिए बार हॉल में अधिवक्ताओं और दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी, कार्यकारिणी सदस्य तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119