महिला ने सुरालियों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप-मुकदमा दर्ज-
हल्द्वानी। सुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कमलुवागांजा निवासी सविता बिष्ट ने कहा है कि उसका विवाह 1 दिसमबर 2017 को अंकुश बिष्ट पुत्र विरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी काशी राम नगर, मुरादाबाद के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करने लगे।
पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस कार्य में सास व ससुर भी उसके पति का साथ देने लगे। इस बीच उसने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन ससुरालियों ने उसकी देखरेख से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता और विरोध पर मारपीट करता। इस बीच उसे मारपीट कर दूधमुंहे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। विवाहिता ने पति से स्वयं के साथ-साथ मायके पक्ष को भी जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।[
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग…कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज