लामाचौड़ में अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
हल्द्वानी। घर के पास में अवैध शराब की बिक्री करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।मुखानी थाने के एसआई दीवान सिंह ग्वाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान लामाचौड़ इलाके में एक महिला के खिलाफ अवैध शराब की बिक्री करने की शिकायत मिली थी।
मौके पर जब टीम पहुंची तो महिला अपने घर के पड़ोस में कच्ची शराब बेच रही थी। उसने अपना नाम चंद्र किरन पत्नी पूरन चंद्र सागर निवासी नाथूपुर पाडली लामाचौड़ बताया। साथ ही बाजपुर निवासी एक व्यक्ति से शराब खरीदने की बात कही। मौके से कच्ची शराब के 183 पाउच बरामद हुए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न