बैग में बच्चा छिपाकर ले जा रही महिला पकड़ी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराती रेलवे स्टेशन पर अपने बैग में बच्चा छिपाकर ले जा रही एक महिला को पकड़ा गया है, जिसके बाद स्टेशन पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस मामले में इलाके के लोगों और यात्रियों ने महिला पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने उत्तर 24 परगना के बनगांव डिवीजन के दत्तपुकुर से सियालदह जा रही लोकल ट्रेन में महिला के बैग में बच्चे को छिपा हुआ देखा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार


ट्रेन के बिराती स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे बच्चे के साथ रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। यात्रियों ने पुलिस और मीडिया को बताया कि महिला की बॉडी लैंग्वेज संदिग्ध लग रही थी, जिससे उनका शक और भी बढ़ गया। वहीं महिला ने डिब्बे में यात्रा कर रहे यात्रियों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया और भागने की कोशिश की।
एक यात्री ने बताया, जैसे ही ट्रेन बिराती स्टेशन पहुंची, उसने बच्चे को छोडक़र भागने की कोशिश की। लेकिन हमने उसे काबू में कर लिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही रेलवे ट्रैक भी जाम कर दिया, जिससे हंगामा और बढ़ गया। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने अपना विरोध वापस ले लिया और खबर लिखे जाने तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119