नानकमत्ता में दबिश के दौरान महिला की मौत, -एसएसपी ने दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र में दबिश के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल कार्रवाई की है। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की जांच एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी को सौंपी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 को कोतवाली नानकमत्ता में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 59/2026 में धारा 137(2), 64, 115, 351(2), 127(2) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त कुलदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ग्राम सिद्धा नवदिया (कोतवाली नानकमत्ता क्षेत्र) में दबिश देने गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


बताया गया कि दबिश के दौरान एक वृद्ध महिला मौके पर पहुंची और अचानक गिर पड़ी। पुलिस द्वारा महिला को उपचार के लिए तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने त्वरित संज्ञान लिया और मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी को जांच सौंपी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


साथ ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली नानकमत्ता में तैनात एसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल लोकेश तिवारी और महिला कांस्टेबल बबीता रानी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119