हल्दूचौड़ स्थित आईटीबीपी बटालियन में योग शिविर का आयोजन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हल्दूचौड़ स्थित आईटीबीपी कैंपस में बटालियन के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बटालियन के अधिकारियों, जवानों व उनके परिजनों और बच्चों ने प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षक अनिल यादव ने उपस्थित सभी को योग कराया। जिसमें उन्होंने उपस्थित लोगों को कई तरह के प्राणायाम कराए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ही एक दिन योग करने से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन 2 मिनट का समय निकालकर अवश्य योग करें, और इस योग को अपने दैनिक जीवन में उतार लें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में गोली चलाने के मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

उन्होंने कहा कि आज के समय में जिस हमारे भोजन में तमाम तरीके के पेस्टिसाइड्स और दवाई उपयोग हो रही हैं, उससे निश्चित तौर पर हमारे अंदर कुछ ना कुछ बीमारियां लगनी शुरू हो जाती हैं, इसलिए प्रतिदिन योग कर अपने जीवन को स्वस्थ और निरोगी मनाने के लिए योग अत्यंत जरूरी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रमुख रूप से सूबेदार मेजर रश्मि रंजन के अलावा तमाम अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119