मोटाहल्दू में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, हाथ फ्रैक्चर -पुलिस पर लापरवाही के आरोप, कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया के प्रधान रमेश चंद्र जोशी पर कथित रूप से उनके पड़ोसी द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में प्रधान का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी ठाकुर सिंह मेहता और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके परिवार पर हमला किया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान वह और उनके बच्चों को सुशीला तिवारी समेत इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


प्रधान का कहना है कि आरोपी पक्ष पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है। इसके बावजूद पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल सका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

वहीं, ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल अधिकारी ने कहा कि इस गंभीर मामले को लेकर आज दोपहर एसएसपी से वार्ता की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119