नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम -जिलेभर में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नए साल के जश्न के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नैनीताल एवं आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में नववर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने के कारण यह समय संवेदनशील रहता है। इसे देखते हुए इस बार भी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे जिले में 7 एएसपी, 5 सीओ, 24 निरीक्षक, 137 महिला-पुरुष उपनिरीक्षक तथा 400 से अधिक सिपाहियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 3 कंपनियां और 2 प्लाटून पीएसी की भी तैनाती की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं, ताकि नए साल का जश्न शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119