UK…शोक यात्रा बनी मौत का सफर : अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चमोली। जिले के देवाल क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गांव में परिजन की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार ल्वाणी के पास अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार विकासखंड के बांक गांव निवासी बुजुर्ग भजन सिंह का इलाज देहरादून में चल रहा था। शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया। इसके बाद परिजन शव को एंबुलेंस से और अन्य सदस्य दो कारों में सवार होकर गांव लौट रहे थे। शव लेकर चल रही एंबुलेंस देर रात गांव पहुंच गई, लेकिन ऋषिकेश में जाम लगने के कारण पीछे आ रही कार शनिवार सुबह करीब चार बजे ल्वाणी के पास पहुंची। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

हादसे में बलवीर सिंह (50), उनकी पत्नी शांति देवी (38) और पुत्र आशीष (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कविता देवी (28), रोशनी (19) और छह वर्षीय मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा

सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक

सुबह करीब 10:45 बजे संगम मैदान में एयर एंबुलेंस पहुंची। एम्स की मेडिकल टीम ने घायलों की जांच और उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश ले जाया। वहीं तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

इस हृदयविदारक हादसे से बांक गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस परिवार पर पहले ही बुजुर्ग सदस्य के निधन का दुख था, उस पर कुछ ही घंटों बाद तीन और अपनों को खोने का वज्रपात हो गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119