अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार -बनभूलपुरा पुलिस की सख्त कार्रवाई
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ रामनगर/हल्द्वानी सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी।
12 मार्च को गौला पार्किंग मजार के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन उर्फ चिन्तामणि पुत्र मो. हसीन निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा (उम्र 19 वर्ष) बताया। आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 45/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना बनभूलपुरा में आपराधिक मामला दर्ज है। कार्रवाई में कांस्टेबल महबूब अली और कांस्टेबल अमित शरण शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग