एचपीसीएल के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बदायूं (उप्र)। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के इथेनॉल संयंत्र में एक कालीसूचीबद्ध विक्रेता ने गोली मारकर दो अधिकारियों की हत्या कर दी।
जिलाधिकारी अवनीश राय के अनुसार, मृतकों की पहचान संयंत्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता (58) और सहायक महाप्रबंधक हर्षित मिश्रा (34) के रूप में हुई है। आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू, जो पहले संयंत्र में विक्रेता था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी दोपहर करीब दो बजे संयंत्र में पहुंचा और महाप्रबंधक गुप्ता पर गोली चला दी। बीच-बचाव करने आए सहायक महाप्रबंधक मिश्रा को भी उसने गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी को काम में असंतोषजनक प्रदर्शन के कारण काली सूची में डाल दिया गया था और वह पहले भी अधिकारियों को धमकी दे चुका था। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं कि हथियार के साथ आरोपी संयंत्र परिसर में कैसे पहुंच गया।
पुलिस ने मामले में लापरवाही के आरोप में मूसाझाग थाना प्रभारी अजय कुमार और उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग