रुद्रपुर में हनीट्रैप का जाल: युवक को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया -8 लाख की मांग

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक युवक रुद्रपुर में युवतियों द्वारा बिछाए गए हनीट्रैप के जाल में फंस गया। आरोप है कि युवतियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बंधक बना लिया, उसका अश्लील वीडियो बनाकर आठ लाख रुपये की मांग की और मारपीट कर उससे 14,500 रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक किसी तरह जान बचाकर रामपुर पहुंचा। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी युवक के मोबाइल पर अक्टूबर माह में एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आई थी। कॉल बैक करने पर एक युवती ने फोन उठाया और बाद में मैसेज कर अपना नाम नेहा बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और कुछ दिनों तक कॉल व मैसेज के जरिए संपर्क बना रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


आरोप है कि 19 नवंबर 2025 को युवती ने युवक को रुद्रपुर बुलाया और दक्ष चौराहे पर मिलने को कहा। वहां दो युवतियां, कथित नाम पिंकी और जोहरा (नेहा) उससे मिलीं। मोमो लेने के बाद वे युवक को एक घर में चलने के लिए कहने लगीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पीड़ित का आरोप है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद जब वह बाथरूम गया तो बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया। इसी दौरान दीपक कश्यप और उसके अन्य साथी कमरे में पहुंच गए। उन्होंने युवक के हाथ बांध दिए और एक युवती के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया।


इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर क्यूआर कोड के माध्यम से आठ लाख रुपये की मांग की। युवक द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पर्स से 14,500 रुपये निकाल लिए। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


घटना के बाद युवक किसी तरह रामपुर पहुंच गया, लेकिन मानसिक तनाव और लोकलाज के कारण पहले शिकायत नहीं कर सका। बाद में उसने पुलिस को तहरीर दी।


ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119