रुद्रपुर: गश्त के दौरान युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर की चौकी रम्पुरा पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार (पोनियां) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चौकी रम्पुरा की टीम रात के समय क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान किच्छा रोड पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक ने छिपने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध हथियार (पोनियां) बरामद हुआ। इसके बाद उसे कोतवाली रुद्रपुर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने दावा किया कि उसे यह पोनियां पहाड़गंज क्षेत्र में पड़ी मिली थी, हालांकि पुलिस बरामद हथियार के वास्तविक स्रोत और उसके पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है।
गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र का निवासी बताया गया है। सूत्रों के अनुसार वह पूर्व में रुद्रपुर में ठेकेदारी का कार्य करता था। पुलिस उसके शहर में आने के उद्देश्य और अवैध हथियार रखने के कारणों की गहन जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार गश्त और सतर्कता के चलते क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम