रुद्रपुर में किराए के मकान में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हरीश पुत्र हरि प्रकाश (35 वर्ष), निवासी गणेशपुर, जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ रुद्रपुर के प्रीत विहार क्षेत्र में किराए पर रह रहा था और पेशे से पेंटर था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल