स्प्रिंग रोड चमरखंड के पास खाई में मिला अज्ञात शव -7–10 दिन पुराना होने की आशंका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। स्प्रिंग रोड चमरखंड के पास सड़क से नीचे खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना और अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


शनिवार को राकेश नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि स्प्रिंग रोड, चमरखंड के पास खाई में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। खाई में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा मिला, जो प्रथम दृष्टया लगभग 7 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


पुलिस के अनुसार शव की स्थिति बेहद खराब थी। मृतक के मुंह और गर्दन का हिस्सा जंगली जानवरों द्वारा खाया हुआ पाया गया। शव को खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया।


मौके से एक खाली माल्टा का पाउच बरामद हुआ है, जबकि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119