3.53 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। जनपद की एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने साढ़े तीन लाख से अधिक कीमत की 11.78 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को पकड़ा है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लोधिया चेकपोस्ट के पास एक युवक अंकुर टम्टा (21 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार टम्टा निवासी-टम्टा मोहल्ला अल्मोड़ा के कब्जे से 11.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
स्मैक बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस मामले में अन्य संलिप्त की जानकारी ले रही है। बरामद स्मैक की कीमत 3.53 लाख रुपए आंकी गई है। यहाँ एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम से उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट, कांस्टेबल किशोर कुमार, राजेश भट्ट, मो. यामीन शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : कैंची धाम जा रहे युवकों की बाइक गोवंश से टकराई -19 वर्षीय युवक की मौत
uttarakhand-चकलुवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत; साथी गंभीर
uttarakhand-सड़क किनारे नवजात मिलने से मचा हड़कंप -मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटी भीड़