नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। काशीपुर मार्ग स्थित रेलवे मालगोदाम रोड पर विगत दिवस उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस जब लोग रेलवे मालगोदाम रोड से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नाले के भीतर पड़े एक शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला और वहां मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। शव की स्थिति को देखते हुए मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और पूरी तरह कीचड़ में सना हुआ था। लंबे समय तक पानी में पड़े रहने के कारण शव से दुर्गंध भी आ रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत्यु कुछ दिन पूर्व हुई होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


पुलिस ने घटना की सूचना आसपास के सभी थाना क्षेत्रों और जनपदों को भेज दी है, ताकि गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड से मृतक की पहचान कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119