पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी -एयरबैग खुलने से बची जान

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बर्फबारी देखने पहुंचे रामपुर के एक पर्यटक की कार पंगोट–किलबरी मार्ग पर विगत रात बर्फ में फिसलकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि वाहन करीब 20 फीट नीचे जाकर खाई के बीच रुक गया और एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


एसआई दीपक कार्की के अनुसार, गंजथाना रामपुर निवासी उमर शम्सी अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। बुधवार तड़के करीब चार बजे बारिश और बर्फबारी के बाद वह कार से पंगोट–किलबरी मार्ग पर निकला। सड़क पर जमी बर्फ के कारण वाहन फिसल गया और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। होटल में ठहरे उसके दोस्त भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। बाद में क्रेन की मदद से वाहन को भी बाहर निकाल लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


मार्ग पर अत्यधिक फिसलन को देखते हुए फिलहाल पंगोट–किलबरी मार्ग पर पर्यटक वाहनों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119