भूमियाधार में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती भूमियाधार क्षेत्र में एक युवक के संदिग्ध अवस्था में घर के समीप पड़े मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेसुध हालत में पड़े युवक को ग्रामीण तत्काल राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल नैनीताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


जानकारी के अनुसार भूमियाधार निवासी इंदर कुमार (35) को बुधवार सुबह पड़ोसियों ने उसके घर के समीप गली में अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि युवक देर रात घर के समीप गली में गिर गया था, जिससे उसके सिर में चोट आई थी। देर रात किसी के द्वारा न देखे जाने के कारण उसे सुबह अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119