बारापत्थर में दो वाहनों की भिड़ंत, छह लोग घायल

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बारापत्थर क्षेत्र में सोमवार को एक टैक्सी और पर्यटक वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी चालक समेत छह लोग घायल हो गए। गंभीर घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी निवासी तयैब हुसैन अपनी टैक्सी से सवारियों को लेकर नैनीताल जा रहे थे। तभी बारापत्थर के पास उनकी टैक्सी की एक कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक तयैब हुसैन, काशीपुर निवासी सुरजीत सिंह, मुरादाबाद निवासी मनीष कुमार, कोटाबाग निवासी मंगल सिंह और बहादुर सिंह, मुरादाबाद निवासी अरशान घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

कोतवाली पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से मंगल सिंह हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि दूसरा वाहन दिल्ली निवासी अनूप रावत चला रहे थे। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119