काठगोदाम क्षेत्र में नहर में गिरा युवक, सर्च अभियान जारी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक नहर में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस व एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुट गई। फिलहाल उसकी ढूंढ खोज की जा रही है। युवक ने नहर में छलांग लगाई है या फिर उसका पैर फिसला, यह कहा नहीं जा रहा है। पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार मूलरूप से मुरादाबाद के कांठ का रहने वाला रवि कुमार उर्फ मोनू (30) इंदिरानगर काठगोदाम स्थित अपनी बहन मंजू लता और जीजा प्रदीप पंवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा कि रवि के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और मंजू लता उसकी इकलौती बहन है। मंगलवार की अपरान्ह करीब 3 बजे काठगोदाम स्थित कॉलटैक्स के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक के नहर में गिर गया। युवक के नहर में गिरते ही वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत काठगोदाम पुलिस को दी। सूचना पर मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज होने पर उन्होंने तुरंत गौला बैराज के कर्मचारियों को नहर बंद करने को कहा। नहर में युवक के गिरने की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि रवि की चप्पल भी वही पास में पड़ी हुई मिली। आशंका जताई जा रही है कि रवि या तो नहर में कूद गया या उसका पैर फिसल गया। देर शाम तक पुलिस रवि की तलाश में नहर में सर्च अभियान चलाए हुए है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119