ओवरलोड डम्पर ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।महानगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां इन्द्रा चौक पर विगत दिवस एक बड़ा हादसा हो गया। ओवरलोडेड डम्पर ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बाईक चला रहा युवक बुरी तरह घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम टॉकिज निवासी 50 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह एसपी सॉलवेन्ट कम्पनी में काम करते थे, वह लंच करने घर आए थे, जब वापसी में वह मोटर साईकिल पर सवार होकर कम्पनी की तरफ जा रहे थे तभी इन्द्रा चौक पर एक ओवरलोडेड डम्पर ने उनकी बाईक को बुरी तरह टक्कर मार दी। बताया जाता है कि वह बाइक पर पीछे बैठे थे और डम्पर के नीचे आ गए हादसा इतना भयानक था कि शव के चीथड़े उड़ गए जबकि बाईक चला रहा युवक बुरी तरह घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

इस दौरान मौके का मंजर देख हर कोई सहम गया बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

इस दर्दनाक हादसे में मरे सुरेन्द्र सिंह की चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया,परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चूकिं सुरेन्द्र सिंह अकेला ही परिवार में कमाने वाला था,उसके मरने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खडा हो गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119