पेट्रोल छिड़क युवक ने खुद को लगाई आग -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। ग्वालदम निवासी 27 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरते ही युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में युवक का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और अगले 24 घंटे तक उसे विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद ही स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119