उत्तराखंड : मामा को रास्ते से हटाने के लिए भांजी ने रचा दुष्कर्म का ड्रामा -प्रेमी निकला दुष्कर्म का आरोपी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। पुलिस जांच पड़ताल में मामला सामने आया कि मामा ने नहीं बल्कि किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी युवक किशोरी का प्रेमी बताया जा रहा है। मामा को रास्ते से हटाने के लिए उसी ने यह पूरा नाटक रचा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

झनकईया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने 18 अप्रैल  2026 को पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसके माता व पिता का बहुत साल पहले तलाक हो गया था। वर्तमान में उसके माता-पिता के साथ कोई सम्पर्क नहीं है। उसके नाना-नानी ने पाल पोसकर उसे बड़ा किया है। घर पर नाना व मामा अकेले रहते है। नानी का हाल ही में निधन हो चुका है। उसका आरोप था कि मामा द्वारा पिछले एक वर्ष पूर्व जब वह नाबालिक थी तब से उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये जा रहे है। घर में यह बात किसी को भी पता नहीं है। कुछ दिन पूर्व जब नाना शाम को बाहर टहलने गये थे। इसी दौरान मामा ने उसके साथ जबरदस्ती की, यह बात उसने परिवार में किसी को नहीं बताई। उस दिन से ही वह डरी हुई और सदमे में है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

इस मामले में पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ पॉस्को समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। झनकईया थाने के उपनिरीक्षक लक्ष्मण दत्त जोशी ने बताया कि जब मामले की जांच-पड़ताल की तो उसमें नया मोड़ सामने आया। उन्होंने बताया कि युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। उन्हीं दोनों ने मिलकर यह कहानी रची कि मामा उनके रास्ते में बाधक बन रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

इसलिए उन्होंने मामा के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करायी। क्योंकि मामा के जेल जाने के बाद उनका रास्ता साफ हो सकेगा। जांच-पड़ताल के बाद बंगाली कालौनी पकड़िया निवासी राजपाल मौर्य को उसके घर से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119