हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान श्रद्धालु की हार्ट अटैक से गई जान

खबर शेयर करें 👉


हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान एक श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गुजरात से आए श्रद्धालु जगदीश भाई गोकाणी अचेत होकर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और श्रद्धालु को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


डॉक्टरों के अनुसार, जगदीश भाई को हार्ट अटैक आया था। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि मृतक गुजरात के बेरावल, सोमनाथ के निवासी थे और अपने परिजनों के साथ हरिद्वार आए हुए थे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सूचना दे दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119