रहस्यमयी हालात में किशोरी ने खाया जहर -उपचार के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी साभू अपने परिवार के साथ कुसुमखेड़ा स्थित आरके टेंट हाउस रोड पर किराये के मकान में रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया गया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री रोशनी ने 29 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि उपचार के दौरान शनिवार सुबह रोशनी ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल किशोरी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने पैतृक गांव बदायूं ले गए हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119