हनुमानगढ़ी बैरियर के पास 114 टिन लीसा बरामद, चालक फरार
हल्द्वानी। लीसा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार सुबह वन विभाग की टीम ने काठगोदाम स्थित हनुमानगढ़ी बैरियर के पास एक टैंपो ट्रैवलर से भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद किया। वाहन से 114 टिन लीसा मिले हैं, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार वन प्रभाग की टीम क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक टैंपो ट्रैवलर में बड़ी मात्रा में अवैध लीसा लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने काठगोदाम हनुमानगढ़ी बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। हैड़ाखान मार्ग से करीब 700 मीटर आगे सड़क किनारे एक टैंपो ट्रैवलर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से 114 टिन लीसा बरामद हुए।
बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। वन विभाग ने टैंपो ट्रैवलर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में वन दरोगा पान सिंह गौनिया, वन दरोगा सोनी शर्मा, वन आरक्षी राजीव जोशी, आउटसोर्स श्रमिक हर्षित जोशी और रविन्द्र पाल शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल